फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Assessed Problems in Sick Village

सिल गांव में समस्याओं का आकलन किया

Sun, 01 Apr 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Assessed Problems in Sick Village
देवलथल के सिल गांव में बैठक करते चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के लोग - फोटो : अमर उजाला

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने देवलथल के सिल गांव में बैठक कर समस्याओं का आकलन किया। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में मौजूद सरकारी विभागों के अधिकारियों ने लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद सिल, चमू, कौलपानी, बुंगाछीना के लोगों ने गैस कनेक्शन नहीं मिलने, समाज कल्याण विभाग की पेंशन मिलने में आ रही दिक्कतों के साथ ही जंगली सुअर, बंदरों से खेती को हो रहे नुकसान का मामला उठाया। क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज न होने से हो रही दिक्कतों को सामने रखा। कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटर की शिक्षा के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। बैठक में 45 समस्याओं को चयनित किया गया। संस्था की करुणा खर्कवाल ने बेटी के महत्ता की जानकारी दी।
विज्ञापन


संस्थाध्यक्ष अजय ओली ने कहा मुख्य विकास अधिकारी वंदना के सहयोग से गांवों में बैठकों का आयोजन कर समस्याओं का आकलन किया जा रहा है। सीडीओ के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। आयोजन में लोगों को कन्या भ्रूण हत्या न करने और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संस्थाध्यक्ष ने सिल गांव को सिलाई मशीन देने की बात कही। बैठक में खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट के साथ ही कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed