{"_id":"61fec68a5284a9091e734a39","slug":"assam-rifles-jawan-killed-in-road-accident-four-including-son-injured-pithoragarh-news-hld452889741","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत, पुत्र समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत, पुत्र समेत चार घायल
गंगोलीहाट क्षेत्र में सिरतोला बैंड के पास खाई में गिरा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में वाहन दुर्घटना में 27 असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई, जबकि पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे का कारण वाहन का बर्फ की वजह से फिसलना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूल रावलखेत पाताल भुवनेश्वर और वर्तमान भूड़ाकिसनी खटीमा निवासी असम राइफल्स के जवान हीरा सिंह (51) पुत्र प्रेम सिंह दो दिन पूर्व वह अपने मूल गांव रावलखेत में पूजा के लिए आए थे। पूजा के बाद वहां रहने की व्यवस्था न होने के कारण शुक्रवार शाम वह अन्य लोगों के साथ वाहन से बिरगोली गांव की ओर निकले। दौलाबलिया से कुछ आगे सिरतोला बैंड के पास वाहन बर्फ से फिसलकर असंतुलित होकर लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क में जा गिरा। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन से गिरने के कारण जवान हीरा सिंह को गंभीर चोटें आ गईं। सीएचसी ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। वाहन में सवार संदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह, रमेश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जौरासी डीडीहाट, चालक संजय सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी खुलेत और जगदीश सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी बिरगोली को मामूली चोटें आईं हैं। सूचना मिलने पर एसआई दिनेश बिष्ट, कांस्टेबल नीरज चंद, होमगार्ड विशन राम ने सीएचसी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। इधर परिजनों का कहना है कि हीरा सिंह मेडिकल लीव पर चल रहे थे। हादसे के दौरान वाहन की खिड़की खुलने से वह नीचे गिर गए। घटना से गांव में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।