{"_id":"622502b9e9de1c25e51c2bcf","slug":"asphalt-on-madkot-fapa-road-uprooted-in-three-months-pithoragarh-news-hld455666518","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानूनों को कमजोर करने के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानूनों को कमजोर करने के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। श्रम कानूनों को कमजोर करने के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने रविवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
गांधी चौक में प्रदर्शन करते हुए संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडेय ने कहा कि आज श्रम कानूनों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। कोरोना के नाम पर वेतन में कटौती की जा रही है। प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मियों का या तो वेतन कम कर रही हैं या फिर स्थानांतरण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कर्मचारी नौकरी से हाथ धो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं किया जाता है तो दवा प्रतिनिधि संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
संगठन के प्रदेश सचिव पीके मिश्रा ने काम के घंटे और न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। कोषाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कोरोना के नाम पर दवा कंपनियों से शोषण बंद करने की मांग उठाई। उन्होंने रुका हुआ वेतन तत्काल देने और श्रमिकों को उचित सम्मान देने की भी पुरजोर मांग की। इस अवसर पर संगठन उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, सहसचिव मनोज भंडारी, महेश भट्ट, कमल बम, हरेंद्र जोशी, ललित पाठक आदि उपस्थित थे।