फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ashish of Vina and Vivek of Gangolihat became lieutenants in the army

विण के आशीष और गंगोलीहाट के विवेक सेना में लेफ्टिनेंट बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ashish of Vina and Vivek of Gangolihat became lieutenants in the army
सेना में लेफ्टिनेंट बने विण के आशीष शर्मा अपने परिजनों के साथ। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ के विण निवासी आशीष शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आशीष ने हाईस्कूल महर्षि विद्या मंदिर, इंटरमीडिएट बीसी जोशी आर्मी स्कूल पिथौरागढ़ से किया। इसके बाद एलएलबी की। आशीष एनसीसी में गणतंत्र दिवस की परेड में भाग ले चुके आशीष बेस्ट एनसीसी कैडेट भी रहे हैं। आशीष के पिता कमलेश कुमार शर्मा सीआरपीएफ में श्रीनगर में तैनात हैं। माता कविता शर्मा गृहणी हैं। आशीष के दादा शंकर दत्त भी पूर्व सैनिक हैं। आशीष के लेफ्टिनेंट बनने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आशीष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों को दिया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के बिरगोली गांव निवासी विवेक सिंह खाती सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। सैन्य अकादमी गया बिहार में हुई पासिंग आउट परेड में वे भारतीय सेना का हिस्सा बने। विवेक सिंह के पिता कैप्टन महेंद्र सिंह खाती सेना से सेवानिवृत्त हैं। विवेक के दादा केशर सिंह खाती और नाना स्व.पदम सिंह बोरा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

विवेक में बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा था। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के शिवराजनगर बडोवाला में रहता है। विवेक की माता गीता गृहणी हैं। विवेक की दो बहनें कंचन बिष्ट और बिंदु खाती शिक्षिका, जबकि एक बहन मनीषा खाती साइकोलॉजिस्ट हैं। उनके सेना में अधिकारी बनने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। विवेक ने अपनी शिक्षा देहरादून के केंद्रीय विद्यालय बीरपुर से शिक्षा ग्रहण की है। उनके लेफ्टिनेंट बनने से बिरगोली गांव में भी खुशी व्याप्त है।

लेफ्टिनेंट विवेक खाती अपने माता-पिता के साथ।

लेफ्टिनेंट विवेक खाती अपने माता-पिता के साथ।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed