फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ashish Chauhan will be the new District Magistrate of Pithoragarh

आशीष चौहान होंगे पिथौरागढ़ के नए जिलाधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ashish Chauhan will be the new District Magistrate of Pithoragarh
डीएम पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आशीष चौहान पिथौरागढ़ के नए डीएम होंगे। 12 फरवरी 2021 में 50वें डीएम का कार्यभार ग्रहण करने वाले डीएम आनंद स्वरूप का छह माह से पहले ही तबादला कर दिया गया। काफी कम कार्यकाल के बावजूद ईमानदार छवि के डीएम आनंद स्वरूप जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और निस्तारण के लिए काफी लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन

डीएम आनंद स्वरूप ने 12 फरवरी 2021 को पिथौरागढ़ के डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने जहां जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सख्त फैसले भी लिए। डीएम आनंद स्वरूप जनता की समस्याएं सीधे फोन पर भी सुनते थे और यदि वीडियो कांफ्रेंसिंग या अन्य बेहद जरूरी बैठक में व्यस्त रहते थे तो बैठक के बाद हर मिस्ड काल पर कॉल बैक कर समस्याओं के संबंध में पूछते थे और निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करते थे। जनता की ओर से समस्याओं के संबंध में दिए जाने वाले हर ज्ञापन पर गंभीरता से विभागों को मामले का निस्तारण करने के निर्देश देते थे। साथ ही कार्यों की प्रगति की जानकारी भी समय-समय पर लेते रहते थे। उनके कार्यकाल में जल जीवन मिशन के कार्य को काफी गति मिली। आनंद स्वरूप के स्थानांतरण के बाद पिथौरागढ़ जिले में 51वें डीएम बनकर आ रहे आशीष चौहान पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed