फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Asha workers started strike in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में आशा कार्यकर्ताओं ने शुरू की हड़ताल शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Asha workers started strike in Pithoragarh
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट स्थित अधिसूचित धरना स्थल पर धरना देते आशा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगा हड़ताल शुरू कर दी है। आशा कार्यकर्ताओं ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट अधिसूचित धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष इंदिरा देउपा के नेतृत्व में सोमवार को एकजुट आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशाओं से किए राज्य सरकार के वादे पूरे होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके साथ झूठा वायदा किया है। उन्होंने खटीमा में आशाओं को 20 दिन के भीतर शासनादेश करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद आशाओं ने अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा कि शीघ्र आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। वहां देवकी देवी, निर्मला घोटा, कलावती देवी, आशा चंद, बबीता खनका, उर्मिला खनका मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने मानदेय के लिए भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा चंपावत में भी मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन ने कहा कि सरकार ने मानदेय देने का दो महीने पहले आश्वासन दिया, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद आश्वासन को पूरा नहीं किया गया। इससे नाराज कार्यकर्ता मंगलवार से फिर से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी, हेमा जोशी, लता भट्ट, संगीता, प्रमिला, निर्मला, उमा जोशी, कमला जोशी, उषा, तनुजा, रेनू, पुष्पा बिष्ट आदि ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed