फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascott scramble for LPG, Pithoragarh news, Uttarakhand news

अस्कोट में रसोईगैस के लिए मारामारी

Fri, 11 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ascott scramble for LPG, Pithoragarh news, Uttarakhand news

45 दिन बाद शुक्रवार को जब यहां रसोईगैस के वाहन पहुंचे तो मारामारी शुरू हो गई। कई बार तो स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। दो ट्रकों में रसोईगैस के सिलेंडर पहुंचने के बावजूद बेड़ा और बगड़ीहाट गांव के लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए। अब इन गांवों के लिए शनिवार को रसोईगैस भेजने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन

अस्कोट से लगे सभी गांवों के लिए रसोईगैस की सप्लाई डीडीहाट गैस एजेंसी से होती है। कुमाऊं में सभी स्थानों पर चल रहे संकट का असर इस इलाके में भी पड़ा है। लोगों ने रसोईगैस का सिलेंडर न मिलने के कारण लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाना शुरू कर दिया है। बार- बार आवाज उठाने के बाद शुक्रवार सुबह जब गैस की गाड़ी पहुंची तो सिलेंडर प्राप्त करने वालों की भीड़ लग गई। लोग सबसे पहले सिलेंडर हासिल कर लेने की जल्दी में थे। उनको आशंका थी कि यदि सिलेंडर समाप्त हो गए तो उनको वंचित होना पड़ सकता है। गैस एजेंसी के प्रबंधक पीएस पोखरिया ने कहा कि जिन गांवों के लोगों को आज सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं उनके लिए कल एक वाहन और भेजा जाएगा। आज एक झटके में 440 सिलेंडर खप गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed