{"_id":"5ba12a6b867a557fec71c79f","slug":"aryan-selection-in-under-19-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
आर्यन कन्याल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट के छोटे से गांव कांडा मानसिंह के उदीयमान ऑफ स्पिनर आर्यन कन्याल का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।
विज्ञापन
अंडर-19 के टॉप 25 खिलाड़ियों में चयनित 16 वर्षीय आर्यन होनहार उभरते हुए ऑफ स्पिनर हैं। क्रिकेट आर्यन का बचपन का शौक है। वह कई वर्षों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। आर्यन का चयन हाल में ऊधमसिंह नगर में हुए ट्रायल में 290 खिलाड़ियों में हुआ। फिर पूरे उत्तराखंड से चयनित अंतिम 130 खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ियों में चुने गए। आर्यन ने फाइनल चयन में बीसीसीआई से आए चयनकर्ताओं के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनके मापदंडों पर खरे उतरे।
विज्ञापन
आर्यन को क्रिकेट के टिप्स देने वाले स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन और साई के राष्ट्रीय टीम के कोच उत्तराखंड अंडर-19 टीम के चयनकर्ता उमेश जोशी ने बताया कि आर्यन 20 सितंबर से तनुष अकादमी देहरादून में लगने वाले बीसीसीआई कैंप में बीसीसीआई के प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण लेंगे। रवि अश्विन को आदर्श गेंदबाज और विराट कोहली को आदर्श बल्लेबाज मानने वाले आर्यन ने शुरुआत में उमेश जोशी के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखी।
विज्ञापन
वह अब भी समय-समय पर उमेश जोशी से टिप्स लेते हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पिथौरागढ़ के अध्यक्ष जगदीश लोहनी, सचिव उमेश जोशी, प्रकाश जोशी, पुष्कर चंद, भूपाल चुफाल, हरीश जोशी, अभय जोशी, नवीन पुनेठा, कौशल उप्रेती आदि ने आर्यन को होनहार बताया है।
आर्यन को आगे बढ़ाने में परिवार का हाथ
पिथौरागढ़। राज्य की अंडर-19 टीम में चुने गए आर्यन को आगे बढ़ाने में उनके परिजनों का बड़ा हाथ रहा है। आर्यन के पिता त्रिलोक सिंह कन्याल, मां मंजू कन्याल, बड़ी बहन आकृति ने आर्यन का हर कदम पर साथ दिया है। परिवार ने बेहतर कोचिंग के लिए आर्यन को दिल्ली भेजा। इस समय आर्यन दिल्ली में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के साथ ही पढ़ाई भी कर रहे हैं।