फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Artists tied in Zara Jibli Festival

जारा जिबली महोत्सव में कलाकारों ने बांध समां 17-42-55

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Artists tied in Zara Jibli Festival
जारा जिबली महोत्सव में मां काली का रूप धारण किए बालिका। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
जारा जिबली में महोत्सव आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बरेली से आई सांवरिया संगीत संध्या के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। छात्रों और स्थानीय युवाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

बुधवार को राउमावि जारा जिबली के मैदान में एक दिनी महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं ने परंपरागत परिधानों में झांकी निकाली। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक धामी ने महोत्सव के आयोजन के लिए समिति की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से अपनी संस्कृति का संरक्षण और प्रचार प्रसार होता है। स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है। उन्होंने समिति को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष आनंद धामी, उपाध्यक्ष रूप सिंह धामी, कोषाध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी रमेश धामी ने अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव में बच्चों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। सुलेख, निबंध, कबड्डी, मैराथन आदि प्रतियोगिताओं में स्थानीय युवाओं ने भी भाग लिया। चार किमी की मैराथन में नंदन सिंह बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जारा जिबली महोत्सव में ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते ग्रामीण।  अमर उजाला

जारा जिबली महोत्सव में ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते ग्रामीण। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed