{"_id":"6828c3c46d9e018a1001517e","slug":"arrangements-for-herbs-will-be-made-for-travellers-and-tourists-in-the-hut-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-127918-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुटी में होगा यात्रियों और सैलानियों के लिए बूटी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुटी में होगा यात्रियों और सैलानियों के लिए बूटी का इंतजाम
Sat, 17 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर मार्ग पर कुटी में आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसकी तस्वीर साफ हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के निर्माण के लिए कुटी में तीन जगह भूमि के विकल्प सुझाए गए हैं। जल्द ही एक स्थान का चयन कर विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद आदि कैलाश को देश-दुनिया में नई पहचान मिली है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2019 से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने की भी उम्मीद जगी है। मार्ग पर अभी धारचूला से आगे कोई अस्पताल नहीं है। इससे भोले के भक्तों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। वे इलाज के लिए सेना पर निर्भर रहते हैं। यहां भी उन्हें मामूली इलाज ही मिल पाता है। ऐसे में बीते दिनों शासन-प्रशासन स्तर पर यात्रा मार्ग पर चिकित्सालय खोलने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस फैसले को धरातल पर उतारने की पहल शुरू कर दी है।
--
अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं
आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी से दिक्कत होती है। कई बार उनकी हालत गंभीर हो जाती है। यात्रियों और पर्यटकों की इस दिक्कत को देखते हुए कुटी में खुलने वाले अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। वेंटिलेटर भी स्थापित किए जाएंगे। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए यहां एंबुलेंस भी यहां तैनात रहेगी।
विज्ञापन
कोट
आदि कैलाश मार्ग पर अस्पताल खोलने के लिए कुटी में भूमि का चयन किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर अस्पताल बेहद जरूरी है, इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़