फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army soldier drowned in Ganga while bathing in Pithoragarh

Pithoragarh: दोस्तों के साथ नहाने गया सेना का जवान...नदी में डूब गया, नहीं मिला कोई सुराग; परिवार में कोहराम

Sat, 13 Apr 2024 09:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के अस्कोट में छुट्टी में घर आए सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Army soldier drowned in Ganga while bathing in Pithoragarh
सेना के जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के अस्कोट में छुट्टी में घर आए सेना के जवान की चर्मा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार अस्कोट निवासी राहुल धामी 23 वर्ष सेना की 12 कुमाऊं रेजीमेंट में पटियाला में तैनात था। वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चर्मा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। साथियों की सूचना पर पानागढ़ से एसडीआरएफ जवान और अस्कोट थाना से प्रभारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कांस्टेबल जगत सिंह, कवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने जवान को नदी से निकालकर 108 एंबुलेंस से सीएचसी डीडीहाट पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एकता मंच के संयोजक तरुण पाल और वीरजंग पाल मृतक जवान के छोटे भाई भारतेंदु धामी को लेकर डीडीहाट पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: पत्नी को बेरहमी से मार डाला...दो बेटियों को लेकर फरार पति, तलाश में मुरादाबाद और आगरा पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक जवान पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। उसके पिता की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। घर में माता तारा देवी और छोटा भाई भारतेंदु धामी है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे अस्कोट क्षेत्र में शोक छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed