फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Police searching for murdered husband Saurabh in haldwani

Haldwani: पत्नी को बेरहमी से मार डाला...दो बेटियों को लेकर फरार पति, तलाश में मुरादाबाद और आगरा पहुंची पुलिस

Sat, 13 Apr 2024 07:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

हल्द्वानी में अफसाना हत्याकांड में आरोपी पति की तलाश में पुलिस आगरा में डेरा डाले हुए है। पुलिस मोबाइल नंबर की सीडीआर से आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Police searching for murdered husband Saurabh in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

अफसाना हत्याकांड में आरोपी पति की तलाश में पुलिस आगरा में डेरा डाले हुए है। पुलिस मोबाइल नंबर की सीडीआर से आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

बता दें कि, 10 अप्रैल को डहरिया स्थित नीलांचल कॉलोनी में एक मकान में रुद्रपुर सुभाषनगर निवासी अफसाना की लाश मिली थी। अफसाना अपने पति सौरभ राज और दो बेटियों के साथ रहती थी। हत्या के बाद पति बेटियों को लेकर फरार हो गया था। अफसाना के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में सौरभ राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Nainital: डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, राजनाथ सिंह ने कहा- अब भारत बोलता है...सुनते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ की तलाश में पुलिस यूपी के कई शहरों में दबिश देने पहुंची थी। इसमें बरेली और मुरादाबाद, रामपुर पहुंची टीमें लौट आई हैं। वहीं सौरभ के आगरा जाने की आशंका पर पहुंची टीम अब भी वहीं है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि हम आरोपी के बेहद करीब हैं। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed