फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army soldier dies after being hit by vehicle in champawat

Pithoragarh News: वाहन की चपेट में आने से सेना के जवान की मौत, जानिए पूरा मामला

Mon, 24 Jun 2024 11:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Mon, 24 Jun 2024 11:17 AM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित सैन्य छावनी में वाहन (लिफ्टर) की चपेट में आने से सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के वाहन से घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Army soldier dies after being hit by vehicle in champawat
सेना का जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित सैन्य छावनी में वाहन (लिफ्टर) की चपेट में आने से सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के वाहन से घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब दोपहर 12 बजे सेना की छावनी में रोज की तरह अजय कुमार (29) पुत्र ईश्वर निवासी गोटीटोला चराम, छत्तीसगढ़ बड़े वाहन से टायर उठाने का काम कर रहा था। इसी दौरान ढलान होने के चलते वाहन पलट गया। जवान ने बचने के लिए लिफ्टर से कूदने का प्रयास किया लेकिन वह वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- प्रेमिका के प्यार में पागल पति: शादी करने के लिए दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान को तत्काल सेना के वाहन से निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज दौरान करीब दो घंटे बाद जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed