फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   To marry his girlfriend, husband along with his friends killed Varsha in Rajasthan

प्रेमिका के प्यार में पागल पति: शादी करने के लिए दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 24 Jun 2024 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Jun 2024 12:07 PM IST
सार

राजस्थान में हुई जसपुर की वर्षा हत्याकांड का पाली जिले के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पर्दाफाश किया। दावा किया कि हत्याकांड को मृतका के पति और उसके दो दोस्तों ने अंजाम दिया था।

विज्ञापन
To marry his girlfriend, husband along with his friends killed Varsha in Rajasthan
वर्षा की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में हुई जसपुर की रहने वाली वर्षा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वर्षा का पति विशाल दोस्त की बहन से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसलिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी वर्षा की हत्या को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने विशाल के अलावा उसके साथी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा साथी सोनू ठाकुर अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

पाली (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि जसपुर निवासी विशाल का अपने दोस्त मडवाखेड़ा निवासी मोहित उर्फ मन्नू निवासी की बहन से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिवार वाले भी विशाल से अपनी बेटी की शादी कर देना चाहते थे। प्रेम प्रसंग के चलते वर्षा की पति से लड़ाई हुई और वह अपने मायके उदयपुर गांव चली गई थी। विशाल कुछ समय पूर्व ही उसे मनाकर घर लाया था। उसने चिकनी चुपड़ी बातों से वर्षा का विश्वास जीतने की कोशिश की। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वर्षा के जन्मदिन पर खाटू श्याम मंदिर के दर्शन का बहाना बनाया। फिर वह अपने साथियों के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुआ, जहां मंदिर दर्शन के बाद 18 जून की रात विशाल और उसके दो दोस्तों ने वर्षा की गला घोटकर गाड़ी में ही हत्या कर दी। 19 जून की सुबह थाना सोजत सिटी के निर्जन क्षेत्र में शव को सड़क किनारे फेंक विशाल ने वर्षा के सीने में दो गोलियां मारी और फिर वहां से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा साथी सोनू ठाकुर अभी फरार है। सोनू वकील बताया जा रहा है।

विज्ञापन

गाड़ी के नंबर के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस गाड़ी के नंबर के सहारे आरोपी तक पहुंची। राजस्थान के टोल प्लाजा पर पुलिस ने गुजरने वालीं गाड़ियों के नंबरों और रास्ते में पड़ने वाले सीसी टीवी के फुटेज की सघन जांच की। गाड़ी के नंबर के सहारे ही राजस्थान पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बीते बृहस्पतिवार को जसपुर पहुंची राजस्थान पुलिस विशाल और मोहित को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। उदयपुर गांव निवासी हिमांशु कुमार ने अपनी बहन वर्षा की हत्या के मामले में वर्षा के पति विशाल कुमार ससुर संजय कुमार, रजनी , अभिषेक, अंजलि, मोहित उर्फ मुन्नू के खिलाफ गोली मार के हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद के नापाक इरादे नहीं भांप सके ससुराल वाले, वरना जीवित होती वर्षा
वर्षा की मौत से उसके मायके वाले सदमे में है । सभी को यह लग रहा है कि जब वर्षा अपने पति से नाराज होकर मायके आ गई थी और उसे मनाने के लिए पति विशाल उसे वापस ले जाने आया था तो कोई भी उसके नापाक इरादों को पहचान नहीं पाया। उसकी बातों में आकर वर्षा को उसके साथ भेज दिया। सब यही कह रहे हैं कि काश उस वक्त उन्होंने वर्षा को विशाल के साथ न भेजा होता। इधर मां की मौत से सात साल की लक्षिका उर्फ परी गुमसुम है। वह किसी से बात नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed