फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   army recruitment process

जेसीओ/ओआर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव : कर्नल त्रिपाठी

Fri, 03 Mar 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
army recruitment process
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल अमिय त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना ने जेसीओ/ओआर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। भर्ती प्रक्रिया अब तीन चरणों में होगी।
विज्ञापन


एआरओ कैंपस परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कर्नल त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में सभी अभ्यर्थियों को www.joinindianarmy.nic.in (जेआईए वेबसाइट) में पंजीकरण कर ऑनलाइन एप्लीकेशन या आवेदन जमा करना होगा। उसके बाद एक सामान्य प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा। दूसरे चरण में चुनिंदा अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित आर्मी भर्ती कार्यालय से भर्ती रैली के लिए अलग-अलग स्थानों पर बुलाया जाएगा जहां पर उनका फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट कराया जाएगा। अंतिम चरण में चुने गए अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। आर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक खुली है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी पंजीकरण करने के लिए अपना आधार कार्ड या दसवीं के प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का शुल्क 500 रुपये है जिसमें से शुल्क का 50 प्रतिशत भाग भारतीय सेना वहन करेगी। अभ्यर्थी यह शुल्क इंटरनेट बैंकिंग यूपीआई, भीम या अन्य किसी भी बैंक के डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को पंजीकृत तभी माना जाएगा जब उसका शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक हो गया हो और अनुक्रमांक नंबर भी जनरेट हो गया हो। भर्ती रैली की सभी प्रक्रियाओं में अनुक्रमांक नंबर का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के उद्देश्य से ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट को अब डिजिलॉकर से जोड़ दिया गया है। संपूर्ण भारत में 176 स्थानों पर एक साथ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। अभ्यर्थी पंजीकरण के समय पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करेंगे जिसमें से एक केंद्र परीक्षा के लिए दिया जाएगा।

भर्ती निदेशक ने बताया कि पाठ्यक्रम एवं परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया को समझने, अपने आपको तैयार करने और अलग-अलग वर्गों के लिए अभ्यास परीक्षा विकसित की गई है। उनका लिंक www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी घर में ही बैठकर इन अभ्यास परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

इन परीक्षाओं में भाग लेते समय अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का वही स्क्रीन दिखेगा जो कि उन्हें परीक्षा वाले दिन केंद्र में दिखेगा। यह अभ्यास परीक्षा अभ्यर्थी अपने मोबाइल पर भी दे सकते हैं। सामान्य चयन परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए भर्ती रैली में बुलाया जाएगा और सामान्य प्रवेश परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा के अंक जोड़कर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी।



सहायता केंद्र स्थापित
पिथौरागढ़। अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का संदेह होने पर उनकी मदद के लिए एक सहायता केंद्र स्थापित किया गया है जो वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से संबंधित अगर किसी भी अभ्यर्थियों का कोई सवाल है तो वह फोन नंबर 05964-297 850 पर कॉल कर स्पष्ट कर सकते हैं। भर्ती रैली की प्रक्रिया में परिवर्तन से भर्ती रैली के दौरान अमूमन जो ज्यादा भीड़ देखी जाती है वह काफी हद तक कम हो जाएगी। भर्ती निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जनपद पिथौरागढ़ के अंदर भी भर्ती परीक्षा केंद्र बनाने की मांग उच्चाधिकारियों से की जा रही है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed