फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army recruitment fair in Pithoragarh today

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती मेला आज से

Sun, 23 Dec 2018 09:52 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 23 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment fair in Pithoragarh today
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के लिए तैयार आर्मी स्कूल परिसर - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में सोमवार से 6 दिनी भर्ती मेला शुरू होगा। भर्ती में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के अभ्यर्थी भाग ले पाएंगे। अंतिम दिन उत्तराखंड और यूपी के युवाओं के लिए बटालियन पंडित की भर्ती होगी। पहले दिन सोमवार को चंपावत जिले के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


24 से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में होने वाली भर्ती की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भर्ती स्थल की बैरीकेडिंग कर दी गई है। शारीरिक परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिथौरागढ़ भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों जिले के अभ्यर्थियों की तहसीलवार भर्ती होगी। अलग-अलग तहसीलों की भर्ती के लिए तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


किस तिथि को किसकी भर्ती
24 दिसंबर- चंपावत की तहसील पाटी और लोहाघाट
25 दिसंबर- चंपावत, पूर्णागिरि, बाराकोट तहसील
26 दिसंबर- पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट और देवलथल तहसील
27 दिसंबर - बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील
28 दिसंबर- पिथौरागढ़ तहसील 
29 दिसंबर- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की धर्मगुरु (आरटीजेसीओ) की भर्ती

भर्ती को लेकर पुुलिस भी चाक-चौबंद
पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने रविवार को भर्ती स्थल जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल का जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सेना भर्ती के दौरान शांति व्यवस्था के लिए 10 उप निरीक्षक 40 कांस्टेबल भर्ती स्थल पर तैनात रहेंगे। कोतवाल ध्यान सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह स्वयं भी भर्ती स्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए पहुंचने लगे युवा
पिथौरागढ़। पहले दिन चंपावत जिले के पाटी और लोहाघाट के अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेंगे। 25 दिसंबर को चंपावत, पूर्णागिरि, बाराकोट तहसील के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इन तहसीलों से युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और व्यापार मंडल की ओर से भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए शहर के होटल, बारातघरों में रात्रि विश्राम का इंतजाम किया गया है। भर्ती में आने वाले युवाओं के लिए रात्रि विश्राम की कोई समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed