{"_id":"583b19714f1c1b1d2a088374","slug":"army-public-school-won-the-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता फाइनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी और मुख्य अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अध्यक्ष कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को हराकर जीत लिया है। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई। फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। मगर आर्मी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक तीन गोल कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। दूसरे हाफ में केंद्रीय विद्यालय की टीम को गोल करने के अनेक मौके मिले, मगर आर्मी पब्लिक स्कूल की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उसके खिलाड़ी गोल करने में नाकाम ही रहे। इस तरह आर्मी पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबला 3-0 गोल से जीत लिया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना, नरेंद्र भंडारी समेत तमाम लोगों ने सहयोग किया।