{"_id":"59b2d0e74f1c1bb0488b4f1a","slug":"army-cycle-expedition-team-munasariya-reaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का साइकिल अभियान दल मुनस्यारी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का साइकिल अभियान दल मुनस्यारी पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में सेना का साइकिलिंग अभियान दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की 3 कुमाऊं राइफल्स का साइकिल अभियान दल शुक्रवार को मुनस्यारी पहुंच गया। दल का यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कैप्टन रवीश यादव और नायब सूबेदार बलवंत सिंह के नेतृत्व में इस दल ने तीन सितंबर को पिथौरागढ़ से अभियान शुरू किया। दल के सदस्य जौलजीबी, मदकोट होते हुए यहां पहुंचे। 3 कुमाऊं राइफल्स के शताब्दी समारोह के मौके पर विशेष रूप से यह आयोजन हो रहा है। अभियान दल के सदस्य पूर्व सैनिकों को शताब्दी समारोह में आने का निमंत्रण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन यादव ने बताया कि साइकिल से यह दल मिलम ग्लेशियर तक जाएगा। मिलम से वापस मुनस्यारी पहुंचकर थल के रास्ते पिथौरागढ़ लौटेगा। 19 सितंबर को इस अभियान का पिथौरागढ़ में समापन होगा। पिथौरागढ़ से चलने के बाद सेना के जवानों ने अस्कोट, बरम, मदकोट में रात्रि विश्राम किया था।
विज्ञापन
अभियान के दौरान सेना के जवान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और पूर्व सैनिकों की समस्या भी सुन रहे हैं। क्षेत्र की जैवविविधता की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। अभियान दल में कुल 13 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन