फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army built a home stay in Kalapani located on the border of China and Nepal

Pithoragarh News: चीन सीमा पर पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख, सेना ने बनाया होम स्टे; आय से गांव में होगा विकास

Sat, 26 Oct 2024 03:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 03:06 PM IST
सार

भारतीय सेना ने चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित कालापानी में पहला होम स्टे बनाकर इसे गर्ब्यांग के ग्रामीणों को समर्पित किया है। ग्रामीण इसका संचालन करेंगे और इससे होने वाली आय से गांव का विकास होगा।

विज्ञापन
Army built a home stay in Kalapani located on the border of China and Nepal
पिथौरागढ़ के गर्ब्यांग गांव में कालापानी के पास टैंट आधिरित होम स्टे का शुभारंभ करते ब्रिगेडियर एसप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब चीन सीमा पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देकर सीमा पर बसे ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने की सेना ने भी पहल की है। भारतीय सेना ने चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित कालापानी में पहला होम स्टे बनाकर इसे गर्ब्यांग के ग्रामीणों को समर्पित किया है। ग्रामीण इसका संचालन करेंगे और इससे होने वाली आय से गांव का विकास होगा।

विज्ञापन

चीन सीमा पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई सरकारी योजनाएं संचालित हैं। अब सेना भी इसके लिए आगे आई है। सद्भावना परियोजना के तहत भारतीय सेना ने अपने संसाधनों से चीन और नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला के कालापानी में पहला टैंट आधारित होम स्टे बनाया है।

विज्ञापन

पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होम स्टे का संचालन गर्ब्यांग गांव के ग्रामीण करेंगे। यह पूरी तरह उनके अधिकार क्षेत्र में रहेगा। होम स्टे में रहने वाले पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। सीमांत जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही यहां के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसमें सेना भी अपनी भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि जब लोग आत्मनिर्भर बनेंगे तभी देश सशक्त बनेगा। शुभारंभ पर गर्ब्यांग गांव के सरपंच बृजेश गर्ब्याल भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन रोकना भी उद्देश्य
ब्रिगेडियर एसपीएस चौहान ने कहा कि गर्ब्यांग गांव में सेना कम्यूनिटी हॉल का भी निर्माण कर रही है। इसके संचालन की भी जिम्मेदारी ग्रामीणों को दी जाएगी। यहां ग्रामीण कई कार्यक्रम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सेना की इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों का विकास करने के साथ ही पलायन को रोकना भी है। सेना सीमावर्ती गांवों में बिजलीकरण, हाइब्रिड सोलर प्लांट की स्थापना भी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed