फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aresting in Pocso Act

जिला अस्पताल के बाथष्म में नाबालिग के प्रसव के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aresting in Pocso Act
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के बाथरूम में किशोरी के प्रसव के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रसव के बाद शिशु मृत था या जिंदा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में भी आईपीसी की धारा 315 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व जिले के एक गांव निवासी किशोरी पेट दर्द और प्राइवेट पार्ट्स में जलन की शिकायत के बाद पिथौरागढ़ जिला अस्पताल आई थी। इसके बाद किशोरी ने मेडिकल चेकअप कराया तो चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। कुछ देर बाद किशोरी ने अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। लोकलज्जा के डर से वह अपनी मां के साथ अस्पताल से बिना बताए चली गई। दो दिन बाद किशोरी की तबियत बिगड़ने के बाद वह परिजनों के साथ महिला चिकित्सालय आई। यहां महिला चिकित्सक की पूछताछ में किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बता दिया। किशोरी की निशानदेही के बाद पुलिस ने शिशु का शव बरामद कर लिया था। प्रसव के बाद शिशु की हत्या के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 315 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। राजस्व पुलिस ने क्षेत्र के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामला एक दिन पूर्व रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल रमेश चंद्र तनवार ने बताया कि शिशु प्रसव से पहले मृत था या जीवित इसकी जांच की जा रही है। इसका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा। किशोरी और युवक दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed