{"_id":"62892f32bec5541b1e419227","slug":"arested-for-fraud-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld463403623","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत दस्तावेज पेश कर लाखों का गबन करने वाला कैडर सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत दस्तावेज पेश कर लाखों का गबन करने वाला कैडर सचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
गलत दस्तावेज पेश कर लाखों का गबन करने वाले कैडर सचिव को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला सहकारी बैंक में फर्जी हस्ताक्षर और गलत दस्तावेज से 13 लाख रुपये से अधिक का गबन करने के आरोपी कैडर सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से वांछित था।
जिला सहकारी बैंक प्रबंधन की ओर से 30 दिसंबर 2021 को कोतवाली में तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सहकारी विभाग में कैडर सचिव कृष्ण बोरा ने फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी बैंक वाउचर से पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के वेतन खाते से 1302974 रुपये का गबन किया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने कैडर सचिव के खिलाफ 406/420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सीओ महेश चंद्र जोशी और सीओ ऑपरेशन सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। यह टीम लंबे समय से वांछित कृष्ण की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने टकाना निवासी आरोपी कृष्ण बोरा को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
23 दिसंबर को अमर उजाला में खबर के प्रकाशित होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
पिथौरागढ़। 23 दिसंबर 2021 को अमर उजाला ने सहकारिता विभाग में 13 लाख से अधिक का गबन शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मामले की जांच कर रही कमेटी ने कैडर सचिव को निलंबित कर आरोपपत्र जिला सहायक निबंधक को भेजा था। इसके बाद जांच कमेटी ने 30 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में गबन की तहरीर दी थी।