फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   'Are we just to vote'

‘क्या हम सिर्फ वोट देने के लिए हैं’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
'Are we just to vote'
मुनस्यारी के गोरीपार गांव का भ्रमण करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गोरीपार क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण लंबे समय से विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कहीं मोटर मार्ग तो कहीं पैदल चलने के लिए भी रास्ते तक नहीं हैं। गांवों में पेयजल की परेशानी भी बनी हुई है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने जब इन गांवों का दौरा किया तो ग्रामीणों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उनसे पूछा कि क्या वह लोग सिर्फ वोट देने के लिए ही बने हैं।
विज्ञापन

नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया गोरीपार के गांवों में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें कई समस्याओं से रूबरू कराया। ग्रामीणों ने खुद की उपेक्षा पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने व्यथित होकर कहा कि क्या वह केवल वोट देने के लिए ही हैं। क्षेत्र के लैंगा, तल्ला-मल्ला ढीलम, कुलथम, फल्याटी में ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। लैंगा के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की सुविधा की मांग उठाई। उनका कहना था कि पैदल चलने तक के लिए सुरक्षित व सुगम रास्ता नहीं है। गांव में अभी बिजली भी नहीं पहुंची है। तल्ला व मल्ला ढीलम में ग्रामीणों ने पीने के पानी के लिए नयी योजना बनाने की मांग की। उन्होंने जौलढूंगा से प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण के लिए बजट जारी करने, आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाने, तल्ला ढीलम में भूस्खलन से बचाव किए जाने की मांग उठाई। कुलथम गांव के पांच परिवार बेघर होकर प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में शरण लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

21आपदा प्रभावित परिवार कुलथम से सुरक्षित स्थान में पुनर्वास की गुहार लगा रहे हैं। फल्यारी में बंद प्राथमिक विद्यालय को पुन: खोलने, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई। जिपं सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि सीमा से लगे गांवों में लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान को संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर ढिमढिमिया के प्रधान रमेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता कोरंगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह पालीवाल, केशर सिंह, मंगल सिंह, राजू बघरी, कैलाश नेगी, कुंदन बघरी, भवान सिंह, विनोद पांगती, नत्थी राम, पुष्कर नित्वाल, विनोद लस्पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed