फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   apply. two posts. one form. Agniveer Recruitment.

Pithoragarh News: अब अग्निवीर भर्ती में एक फॉर्म पर दो पद के लिए कर सकेंगे आवेदन

Tue, 18 Feb 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
apply. two posts. one form. Agniveer Recruitment.
पिथौरागढ़। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इस बार अभ्यर्थी एक फार्म पर दो पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अनुसार नई व्यवस्था के तहत हुए बदलाव में पहले आवेदकों को केवल एक पद के लिए आवेदन करने की अनुमति थी। इस बार युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीशियन, ट्रेडमैन और क्लर्क जैसे किसी भी दो पदों के लिए एक साथ आवेदन कर सकेंगे। हालांकि प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षाएं देनी होंगी।
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षा केवल एक बार देनी होगी। इसका लाभ यह होगा कि यदि कोई उम्मीदवार एक लिखित परीक्षा में असफल होता है और दूसरी परीक्षा में सफल होता है तो उसे भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेना मुख्यालय की ओर से कार्यक्रम का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया फरवरी के अंत में शुरू किए जाने की संभावना है। लिखित परीक्षा अप्रैल में होगी। ऑनलाइन आवेदन www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा। भर्ती प्रक्रिया में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों के जरूरी दिशा-निर्देश
आवेदन में 10वीं की मार्कशीट में दर्ज खुद का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम का ही उपयोग करें। आधार कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर आवेदन न करें।
ईमेल और मोबाइल
आवेदन करते समय अपनी ईमेल और मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें जो चालू स्थिति में हो और साइबर कैफे में इन्हीं को फीड कराएं।
प्रमाणपत्र
आवेदन से पहले जाति और चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लें या अपडेट करवा लें। स्थायी पते के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं है बल्कि मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। मूल निवास प्रमाण पत्र में गांव का नाम सही दर्ज कराएं या अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर
किसी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 05964-297850 पर संपर्क करें। इस बार भर्ती प्रक्रिया में बदलाव से युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed