फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Appeal to save earth by creating human series

मानव श्रृंखला बनाकर पृथ्वी को बचाने की अपील

Sun, 23 Apr 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Sun, 23 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Appeal to save earth by creating human series
मुनस्यारी में पृथ्वी पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रई में पृथ्वी संरक्षण पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जयंत भट्ट प्रथम, राहुल धामी द्वितीय और तनीषा चंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव शृृंखला बनाकर लोगों से धरती को बचाने की अपील की। स्कूल के प्रबंधक मनोज जोशी ने विद्यार्थियों से कहा कि धरती को बचाना हम सबका कर्तव्य है। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ समेत तमाम विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन


उधर, मुनस्यारी में पृथ्वी दिवस पर साइंस ऑफ सोशल डेवलपमेंट संस्था के सहयोग से सस्टेनेबल पृथ्वी विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अनिल राजपूत ने प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर कंचन पंचपाल प्रथम, मानसी द्वितीय और मानसी बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर में आयुषी नितवाल प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर स्तर में राहुल प्रथम, दीक्षा आर्या द्वितीय और हिमानी कुंवर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी, मुनस्यारी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय जैंती, जीआईसी मुनस्यारी के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भगत बोरा, खिला मेहता, चंद्र सिंह, भीम राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed