{"_id":"6228ea50c30c0c25bd5f5248","slug":"apose-of-gangrape-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld455961454","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक में धरना देते विभिन्न संगठन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मामले को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता के परिवार को डराया जा रहा है। पीड़िता को अस्पताल में सामान्य वार्ड में रखा गया है, जिससे उसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने कहा कि परिवार और पीड़िता को सुरक्षा मुहैय्या नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को गांधी चौक में विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और पोस्टरों के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों का कहना था कि एक मार्च को अराजक तत्वों ने अपहरण कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वर्तमान में पीड़िता की स्थिति बेहद नाजुक है। कहा कि जिला अस्पताल में सामान्य वार्ड में भर्ती पीड़िता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने किशोरी को निजी वार्ड में रखने, सुरक्षाकर्मी तैनात करने और परिवार को सरकारी वकील उपलब्ध कराने की मांग की है।
विभिन्न संगठनों के लोगों ने एसपी लोकेश्वर सिंह से वार्ता के बाद धरना समाप्त किया। एसपी ने पीड़िता और परिवार को सुरक्षा के साथ अस्पताल में महिला कांस्टेबल नियुक्त कर सुरक्षा देने की बात की। उन्होंने कहा कि पीड़िता के स्वस्थ होने पर फिर से बयान लिए जाएंगे और मामले में अन्य लोगों के नाम भी सामने आते हैं तो शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के इसके बाद संगठनों के लोगों ने गांधी चौक से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बबीता पुनेठा, निर्मला पांडेय, नीतू खर्कवाल, करिश्मा टम्टा, चंद्रकला, शिवानी पुनेड़ा, सीएम पांडेय, सुशील खत्री आदि थे।
विज्ञापन
बेहोशी के इंजेक्शन कैसे मिले
पिथौरागढ़। संगठनों के लोगों ने पीड़िता को अपहरण के दौरान बेहोशी के इंजेक्शन दिए जाने पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि आरोपियों के पास बेहोशी के इंजेक्शन कैसे आए। इसकी जांच की जाए और इंजेक्शन देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पीड़िता के परिवार को दी जाए सुरक्षा
पिथौरागढ़। लोगों ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात लोगों पर डराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने एसपी को बताया कि आठ मार्च को शाम को एक व्यक्ति उनके घर पर आया और ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए डराने लगा और दरवाजे पर जोर से लात मारकर चला गया, जिससे वे मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। लोगों ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की। आप जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुनेड़ा और राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।