फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aparajita Amarujala Faundation In Pithauaragarh

देश को अपराजिताओं का है इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aparajita Amarujala Faundation In Pithauaragarh
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें अपराजिताओं को कानूनी अधिकार बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि विकास के लिए देश को अपराजिताओं का इंतजार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीन वैली स्कूल की सीनियर कोऑर्डिनेटर संगीता खत्री ने किया। मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक और अधिवक्ता एलएम जोशी ने कहा कि पहले महिलाएं चूल्हा चौकी तक सीमित रह जाती थीं। उनके लिए घर की दहलीज लांघना संभव नहीं था। धीरे-धीरे जमाना बदला और आज बेटियां रसोई से निकलकर हर क्षेत्र में शीर्ष पदों पर अपनी सेवाएं देकर समाज हित में काम कर रहीं हैं। एडवोकेट जोशी ने महिला उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कब, कैसे और किस तरह महिलाएं अपने कानूनी अधिकार प्राप्त कर सकतीं हैं। इसके लिए सभी महिलाओं को कानूनों की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षिका निकिता ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले हर अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। चुप रहकर लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। सामाजिक चिंतक तारा सिंह ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर बेटियां ही रहीं हैं। इनमें श्रुति शर्मा प्रथम रहीं जबकि दृष्टि बाधित आयुषी डबास ने 48वीं रैंक पाई है। पिथौरागढ़ की साक्षी जोशी के साथ ही हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर की बेटियों ने सफलता पाई है। यह सभी बालिकाएं भविष्य में अपराजिताओं की भूमिका निभाएंगी। इस दौरान कक्षा आठ से 12वीं तक की सभी छात्राएं मौजूद रहीं।

पिथौरागढ़ ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद न्यूज एजें?

पिथौरागढ़ ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद न्यूज एजें?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed