{"_id":"6ac7d88c605bb0805b019d9d","slug":"anshu-ayush-and-guddi-stood-first-in-the-competitions-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147689-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रतियोगिताओं में अंशु, आयुष और गुड्डी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रतियोगिताओं में अंशु, आयुष और गुड्डी प्रथम
Thu, 08 Oct 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के न्याय पंचायत चमू में सामाजिक विषय महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की माॅडल प्रदर्शनी, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता कराई गई। मॉडल प्रदर्शनी में जूनियर हाईस्कूल कमतोली की गुड्डी भट्ट, भाषण में अंशु भट्ट, क्विज में सूनी के आयुष कुमार ने पहला स्थान पाया। राजेंद्र भट्ट, देवराम, गीता बोरा, कविता, रीता पुनेड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य शिव शंकर गैड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संकुल प्रभारी देवेंद्र कोहली, समन्वयक हरीश टम्टा, अनीता भट्ट, हिमांशु जोशी, विजय महतोलिया, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
मनिहारगोठ की टीम का अगले चक्र में प्रवेश
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर में चल रहे ग्रामीण फुटबाल टूर्नामेंट में बनबसा पचपकरिया की टीम को 2-1 से हराकर मनिहारगोठ की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि गुदमी के प्रधान भरत प्रसाद और चंदनी प्रधान प्रतिनिधि प्रेम ज्याला ने मैच का शुभारंभ कराया। मनिहारगोठ की ओर से मन्ना और सोहेल ने एक-एक गोल किए जबकि पचपकरिया की ओर से आशीष ने एकमात्र गोल किया। संवाद
राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे बाल वैज्ञानिक
चंपावत जिले के 40 बाल वैज्ञानिक बागेश्वर हुए रवाना
लोहाघाट/चंपावत। पंचम सीमांत राज्य विज्ञान महोत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले के 40 बाल वैज्ञानिकों का दल बृहस्पतिवार को बागेश्वर रवाना हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ और दस अक्तूबर को होगी। टीम लीडर और जिला समन्वयक नवीन पंत के नेतृत्व में दल के साथ शिक्षक महिपाल सिंह, हरीश पांडेय, नेहा और जया भी शामिल हैं। बाराकोट ब्लॉक समन्वयक सतीश गहतोड़ी और मनीष सामंत ने छात्र-छात्राओं से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संवाद