फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anshan For Didihat District

डीडीहाट जिले की मांग को आंदोलन में बैठे आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anshan For Didihat District
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर आंदोलन में बैठे लोग। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग के लिए शुक्रवार 15वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अनशनकारियों को उठाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन विरोध के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। आंदोलनकारियों का कहना है कि डीडीहाट जिला बनने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शुक्रवार को भी तिरंगे के नीचे राष्ट्रगान गाया गया। वहां मौजूद युवाओं, व्यापारियों और अन्य लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस जिले की घोषणा खुद भाजपा ने की थी आखिर उसे भाजपा क्यों पूरी नहीं कर रही है। अनशन के छठे दिन गुड्डू कन्याल और स्किन कैंसर से पीड़ित पीयूष वाल्मीकि तीसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे। इन दोनों के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम मौके पर अनशनकारियों को उठाने के लिए पहुंची, लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। आंदोलनकारियों ने सरकार से शीघ्र मांग पूरी करने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन स्थल पर दिन-रात बड़ी संख्या में पहुंचकर लोग आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में जलाए 4500 दिए
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट रामलीला मैदान में नवरात्र के नौ दिनों तक आंदोलनकारियों ने रोज 500 दीये जलाकर मां की आराधना की। आंदोलनकारियों ने नौ दिनों तक कुल 4500 दिए जलाए। इस दौरान भजन संध्या भी हुई। जिला बनाओ संघर्ष समिति का कहना है कि सीएम के पिथौरागढ़ आगमन की तैयारी। उनके आगमन से पूर्व डीडीहाट क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जब सीएम अपने पैतृक गांव हड़खोला आएंगे तब उनसे डीडीहाट जिले की मांग की जाएगी।
जनता को बरगला रहे कैबिनेट मंत्री चुफाल : कृपाल मेहरा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के उक्रांद जिलाध्यक्ष एडवोकेट कृपालु मेहरा ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस बयान में वर्ष 1997 में चंपावत और बागेश्वर जिले बनाते समय उक्रांद के माध्यम से राजनीतिक विरोध बताया गया था।

एडवोकेट मेहरा का कहना है कि वर्ष 1997 में भाजपा और सपा की उत्तर प्रदेश में गठबंधन वाली सरकार थी। उस समय खुद बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के विधायक थे। वे आज अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट जिले के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए सरकार होने के बाद भी उन्होंने मांग पूरी नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed