फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Another person returned corona positive from Mumbai to Pithoragarh.

मुंबई से पिथौरागढ़ लौटा एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Another person returned corona positive from Mumbai to Pithoragarh.
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में अब पॉजिटिव मामले बढ़कर 28 हो गए हैं। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पिथौरागढ़ से पूर्व में भेजे गए कोरोना सैंपल में से बुधवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई से लौटे इस व्यक्ति को जिले के एक संस्थागत क्वांरटीन केंद्र में रखा गया था। जिसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटीन कर सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही इस व्यक्ति के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव को जिला मुख्यालय के बेस चिकित्सालय में आइसोलेट किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 28 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिसमें से एक व्यक्ति स्वस्थ होकर बुधवार को डिस्चार्ज हो गया है। अन्य का उपचार किया जा रहा है। ब्यूरो .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed