फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Annual income of one crore will be generated from garbage disposal

Pithoragarh News: कूड़े के निस्तारण से होगी सालाना एक करोड़ की आय

Tue, 09 Jan 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Annual income of one crore will be generated from garbage disposal

विज्ञापन


डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगरपालिका परिषद डीडीहाट में कूड़ा निस्तारण का एमआरएफ सेंटर बनाने जा रही है। इसमें जैविक, अजैविक कूड़े का निस्तारण कर पालिका को सालाना एक करोड़ की आय होगी।



शहरी विकास मंत्रालय की ओर से पालिका को वेस्ट मैटेरियल रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए 1.80 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। पालिका ने प्लांट लगाने के लिए दूनाकोट रोड पर 10 नाली जमीन पर कार्य भी शुरू कर दिया है। इस प्लांट में मैटेरियल रिसाइक्लिंग फेसिलिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जैविक-अजैविक गड्ढों का निर्माण किया जाएगा। जैविक कूड़े से खाद और अजैविक से प्लास्टिक की गोली बनाई जाएगी जिसे कुर्सी, पाइप आदि बनाने के लिए कंपनी को बेचा जाएगा।
विज्ञापन






वहीं खाद किसानों को बेची जाएगी। इससे पालिका को सालाना एक करोड़ की आय होगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने के बाद स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रभारी अधिकारी एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि इस प्लांट के बनने के बाद कूड़े से पालिका को आय प्राप्त होने लगेगी। इसका उपयोग नगर के विकास में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed