फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ANM to suspend order

एएनएम को निलंबित करने के आदेश

Wed, 20 May 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 May 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
ANM to suspend order
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग का जायजा लेने गए डीएम सुशील कुमार ने सोसा एएनएम केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र में एएनएम में अनुपस्थित मिली। इसके बाद डीएम ने एएनएम को निलंबित करने के आदेश सीएमओ डा. डीके श्रीवास्तव को दिए। डीएम ने तत्काल नई एएनएम की तैनाती करने को भी कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कंज्योति, पांगलाधार, गर्बाधार, गुंजी, मांगती का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बिजली और स्वास्थ्य की समस्या डीएम के सामने उठाई। डीएम ने इन समस्याओं का समाधान करने के आदेश संबंधित विभागों को दिए। डीएम ने सोसा के प्राथमिक स्कूल और पटवारी चौकी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा तीन दिन के भीतर बांटने के निर्देश पटवारियों को दिए। गुंजी और नपलच्यू के बीच बनने वाले मोटर पुलों और पैदल मार्गों का निर्माण तेजी लाने के आदेश सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के अधिकारियों को दिए। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग की सारी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा। भ्रमण में एसडीएम अरविंद पांडे, बीआरओ के कमांडिंग आफिसर मनीष नारायण समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed