{"_id":"5b8ec573867a5548742280e6","slug":"anm-students-demonstrate-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम की छात्राओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम की छात्राओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करतीं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ालू एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने पानी भरने के दौरान कुछ ग्रामीणों पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट पहुंचीं छात्राओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद सीएमओ और डीएम को सौंपे पत्र में छात्राओं ने कहा कि रविवार को एएनएम सेंटर में पानी नहीं आने के कारण छात्राएं पास स्थित टंकी में पानी भरने गई थीं। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने छात्राओं से धक्कामुक्की कर दुर्व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी ट्यूटर और वार्डन को देने पर दोनों जब मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
छात्राओं ने कुछ लोगों पर रात आठ बजे छात्रावास की दीवार लांघकर परिसर में घुसने का आरोप भी लगाया। कहा कि मैस में भोजन की व्यवस्था करने वाले कर्मी के सामने ट्यूटर को मारने की धमकी भी दी गई है। छात्राओं ने कहा कि इस घटना के बाद सभी छात्राएं बेहद डरी हैं। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने डीएम से उनकी और प्रशिक्षण सेंटर के स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
इधर, मंगलवार शाम डीएम के निर्देश पर तहसीलदार राधेश्याम राणा ने बड़ालू पहुंचकर सेंटर की छात्राओं, स्टाफ और ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में पानी की सप्लाई बंद होने से छात्राओं द्वारा गांव को जाने वाली लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। ग्रामीणों के एतराज जताने पर विवाद हुआ था। अब जल संस्थान ने ट्रेनिंग सेंटर की पानी की आपूर्ति बहाल कर दी है।
छात्राओं से छेड़छाड़ भी कर चुके हैं अराजक तत्व
पिथौरागढ़। एएनएम सेंटर की प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कहा कि प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के लिए जाते समय रात्रि में उनसे अराजक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की जा चुकी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से उनका प्रशिक्षण संस्थान में रहना मुश्किल हो गया है।