फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anju is running for daughters

Pithoragarh News: बेटियों के लिए दौड़ रही हैं ऊधमसिंह नगर की अंजू

Wed, 05 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Anju is running for daughters
अंजू राठौर भाई के साथ। संवाद - फोटो : अंजू राठौर भाई के साथ। संवाद
पिथौरागढ़। ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा निवासी अंजू राठौर (23) ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में दौड़ लगाकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। वह राज्य के 13 जिलों में दौड़ लगाकर अपने अभियान की अलख जगा रही हैं। इस अभियान में उनके छोटे भाई कोच सुजीत भी साथ हैं।
विज्ञापन





अंजू राठौर ने 17 मार्च को ऊधमसिंह नगर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। बुुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचीं अंजू ने बताया कि अगस्त 2021 में मैराथन की तैयारी के लिए इंदौर गई तो उन्हें कोचिंग की फीस से लेेकर रहने के लिए कमरा किराए पर लेना पड़ा। इसमें उन्हें काफी दिक्कतें आई। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी उनके मैराथन चैंपियन बनने की राह में बाधा पैदा की जिस कारण यह लक्ष्य छोड़ना पड़ा और वह वापस आ गई।
विज्ञापन




अंजू ने इस घटना से सबक लेते हुए संकल्प लिया और अन्य बेटियों के साथ ऐसा न हो इसके लिए राज्य के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज भी ऊधमसिंह नगर में कई जिलों में बेटियों की शादी इंटर के बाद करा दी जाती है। इस कारण वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह राज्य की सड़कों पर दौड़कर लोगों को संदेश देना चाहती हैं कि अगर जज्बा और जुनून हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं। अभियान के तहत करीब दो हजार किमी की दौड़ उन्होंने लगानी है। प्रतिदिन 40 किमी दौड़ का लक्ष्य रखा है। उनकी दौड़ ऊधमसिंह नगर में खत्म होगी।




खुद उठा रही यात्रा का खर्च
पिथौरागढ़। अंजू अपनी इस यात्रा का खर्च खुद ही उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने दो-दो नौकरी की। नौकरी से जो आय हुई उसे इस अभियान में खर्च कर रही हैं। उनका मुख्य मकसद बेटियों के लिए जागरूकता फैलाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed