फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anita strengthened her economy through dairy business.

Pithoragarh News: अनीता ने डेयरी व्यवसाय से मजबूत की अपनी आर्थिकी

Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Anita strengthened her economy through dairy business.
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के कालेटी निवासी अनीता दशौनी ने डेयरी व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिकी को मजबूत किया है। अनीता उन महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

अनीता ने रीप परियोजना के अल्ट्रापुअर योजना के तहत 35 हजार रुपये ब्याज रहित ऋण लिया। उन्होंने भैंस खरीद कर डेयरी व्यवसाय शुरू किया। अनीता नजदीक की डेयरी में 40 रुपये लीटर दूध और 700 रुपये किलो घी बेचती हैं। इससे वह सालाना 85 हजार रुपये से अधिक की आमदनी कर रही हैं। अनीता बताती हैं कि शुरू में पशुपालन के साथ बाजार में उत्पादों की बिक्री करना आसान नहीं था। उन्होंने हार नहीं मानी और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। वह मनरेगा में दैनिक मजदूरी और खेती का काम भी कर रही हैं। कहती है कि आजीविका का सीमित साधन होने से उन्होंने डेयरी व्यवसाय करने की सोची। अब वह इस व्यवसाय को और बढ़ाना चाहती हैं।
विज्ञापन

-----इनसेट----

अनीता पिंगलीनाग स्वयं सहायता समूह की हैं सदस्य
अनीता पिंगलीनाग स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं और हिमदर्शन संकुल स्तरीय संघ स्वायत्त सहकारिता कांडे से जुड़ी हैं। उन्होंने परियोजना की बैठकों के माध्यम से पशुओं के चारा प्रबंधन, रखरखाव के तरीकों को सीखा। वह अब गांव की दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed