{"_id":"64fdfbc23e9a820bf505b069","slug":"animals-treated-in-high-himalayan-villages-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4329-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उच्च हिमालयी गांवों में किया पशुओं का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उच्च हिमालयी गांवों में किया पशुओं का इलाज
Sun, 10 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहुंची पशुपालन विभाग की टीम। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग की टीम ने उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में पहुंचकर भेड़-बकरियों का इलाज किया। अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पंकज जोशी ने बताया कि बुग्यालों में लगातार बारिश में चलने से भेड़-बकरियों के पैरों में घाव हो जाते हैं।
पशुओं में बीमारी फैलने की सूचना पर विभाग ने इन पशुओं के इलाज के लिए डॉ. जुगल गर्खाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम को एक सितंबर को मौके के लिए रवाना किया गया। आठ दिन में टीम ने विपरीत परिस्थितियों में 150 किमी की पैदल दूरी तय कर अधिकतम 11,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित भेड़ पालकों के डेरे पर पहुंचकर 500 से अधिक पशुओं का इलाज किया।
टीम मुनस्यारी के मिलम, बिल्जू, पांछू, घनघर, मर्तोली, टोला, खिलांस, लास्पा, बोगडियार आदि जगहों तक पहुंची। टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी भगवान पंचपाल, फार्मासिस्ट निरंजन वर्मा, बहादुर सिंह शामिल रहे। संवाद