फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Animal census will be online in Pithoragarh, 63 enumerators deployed

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में ऑनलाइन होगी पशुगणना, 63 प्रगणक तैनात

Wed, 28 Aug 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Animal census will be online in Pithoragarh, 63 enumerators deployed
पशुगणना को लेकर प्रगणकों को प्र​शिक्षण देते पशुपालन विभाग के अ​धिकारी।
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पहली बार पशुगणना ऑनलाइन तरीके से होगी। पशुओं और पशुपालकों का डाटा ऑनलाइन दर्ज होगा। पशुगणना के हिसाब से विभाग पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं तैयार करेगा। पशुगणना के लिए विभाग ने 63 प्रगणकों की तैनाती की है।
विज्ञापन

बुधवार को 21 वीं पशुगणना की तैयारी को लेकर विकास भवन सभागार में सीडीओ नंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि पहली बार ऑनलाइन तरीके से पशुगणना होगी। 24 सितंबर से 24 दिसंबर तक पशुगणना की जाएगी इसके लिए 63 प्रगणकों की तैनाती की गई है। बताया कि प्रगणकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पशुगणना के बाद विभाग और सरकार को पशुओं के हिसाब से पशुपालकों के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। नोडल अधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि पहली बार निराश्रित गोवंश,लावारिस कुत्तों की भी गणना होगी। पशुगणना के लिए प्रगणकों के साथ 13 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं जो घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिए हर पशु और पशुपालक का ऑनलाइन डाटा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed