फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anil-Deepansh pair of badminton title

अनिल-दीपांश की जोड़ी को बैडमिंटन का खिताब

Thu, 09 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 09 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Anil-Deepansh pair of badminton title
डीडीहाट में बैडमिंटन विजेताओं को पुरस्कार देते एसएसबी के सेनानी - फोटो : अमर उजाला

स्व. चारू चंद्र पाठक मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता में डबल्स के फाइनल में अनिल और दीपांश की जोड़ी ने मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। सिंगल के फाइनल में मुकाबले में दीपांश मेहता ने बाजी मारी।

विज्ञापन


एसएसबी के बैडमिंटन कोर्ट में हुए फाइनल मुकाबलों में अनिल नगरकोटी और दीपांश वर्मा की जोड़ी ने मोहित सौन और तुषार मेहता की जोड़ी को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। डबल्स के फाइनल के पहले सेट में अनिल और दीपांश की जोड़ी ने 21-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में मोहित-तुषार की टीम ने वापसी करते हुए 21-17 से जीत दर्ज की, लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में अनिल-दीपांश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 21-12 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


सिंगल के मुकाबले में दीपांश मेहता ने अनिल नगरकोटी को सीधे सेटों में 21-18, 21-12 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। निर्णायक किशोर साह, स्कोरर शेखर कफलिया, कमेंट्री गोविंद सिंह ने सुनाई। एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में वीरेंद्र कन्याल सहित तमाम अधिकारियों और जवानों ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed