फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry villagers protested at the police station for indecency with tourists

पर्यटकों से अभद्रता करने पर भड़के ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested at the police station for indecency with tourists
नाचनी थाने में प्रदर्शन करते विर्थी गिरगांव क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। प्रसिद्ध विर्थी झरने में दो युवकों ने नशे की हालत में पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अभद्रता कर दी। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नाचनी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों का धारा 81 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नाचनी से लगे बागेश्वर जिले के काला पैर काभड़ी गांव के कुछ युवकों ने विर्थी झरने में पर्यटकों और ग्रामीणों से अभद्रता कर दी। स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी युवक नहीं माने। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नशेड़ी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नाचनी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि विर्थी और गिरगांव को नशामुक्त गांव घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में देश विदेश से पर्यटक आते हैं जिस तरह से युवकों ने नशे में पर्यटकों से अभद्रता की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए क्वीटी चौकी प्रभारी कंचन पलड़िया ने दोनों पक्षों को बुलाया और अभद्रता करने वाले दोनों युवकों का धारा 81 के तहत चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed