फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry poor people in the city Hotmics

नगर में घटिया हॉटमिक्स से लोग नाराज

Wed, 08 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 08 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Angry poor people in the city Hotmics
घटिया हॉटमिक्स - फोटो : अमर उजाला

एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन की ओर से नगर के दो किलोमीटर के दायरे में किए जा रहे घटिया हॉटमिक्स से लोग खासे नाराज हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने हॉटमिक्स के काम का निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए थे कि गुणवत्ता में सुधार लाएं। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने पिछले दिनों बहुउद्देशीय शिविर के दौरान एडीबी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। बताया गया कि एडीबी ने अपना कोई अधिकारी कार्यस्थल पर तैनात नहीं किया है। ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहा है।

विज्ञापन


इधर, लोगों की बार-बार शिकायत के बाद एसडीएम ने कहा कि वह गुणवत्ता की खुद ही जांच करेंगे, यदि गड़बड़ी मिली तो दोबारा हॉटमिक्स बिछाने के लिए कहा जाएगा और तब तक भुगतान भी रोका जाएगा। मुनस्यारी नगर की सड़कों पर लंबे समय बाद हॉटमिक्स हो रहा है।
विज्ञापन


सड़क की दुर्दशा पर 15 को देंगे धरना
पिथौरागढ़। सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के दौरान बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ क्षेत्र के दस जिला पंचायत सदस्यों ने 15 जून को इस सड़क के प्रवेश द्वार सलमोड़ा में धरना देने का एलान किया है। जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह भंडारी ने बताया कि 50 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर हॉटमिक्स बिछाने में लापरवाही की गई है। जो दीवारें बनाई गई हैं, वह पहली बारिश में ही धंस गई हैं। पैराफिट और कॉजवे टूट गए हैं। सुधारीकरण के बाद यह सड़क इतनी खराब हो गई है कि इसमें वाहन चलाने से लोग डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी के खिलाफ जांच करने, सड़क का निर्माण नए सिरे से करने जैसी मांगों को लेकर यह धरना दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि धरना देने की सूचना डीएम को दे दी गई है। दस जिला पंचायत सदस्यों के अलावा कई प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य धरने पर बैठेंगे। बता दें कि सड़क के सुधारीकरण के लिए 48 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। बताया गया कि प्रशासन ने दो करोड़ रुपये आपदा मद से भी इस सड़क के लिए जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारी के लिए सड़क मंजूर
पिथौरागढ़। शासन ने चंडाक-धारी सड़क निर्माण और नाघर कुम्डार-कनारी मोटर मार्ग में डामरीकरण की स्वीकृति दे दी है। प्रभारी सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश में दोनों कार्यों की स्वीकृति की जानकारी दी गई है। उप सचिव एएस पांगती के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नाघर कुम्डार-कनारी मोटर मार्ग पर 5 किमी डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 71 लाख 30 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 10,000 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। धारीजोशी-डुंगरा दो किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 22 लाख 44 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए 10,000 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। जिला पंचायत सदस्य गंगा बोहरा, प्रधान लक्ष्मण राम, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह बोहरा ने विधायक महर का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed