फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry at not Marksheet

अंकपत्र न मिलने से गुस्सा

Fri, 29 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुधार परीक्षा के अंकपत्र न मिलने के विरोध में एनएसयूआई ने शहर के गांधी चौक में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला महासचिव राहुल लुंठी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। लुंठी ने कहा कि सुधार परीक्षा के अंकपत्र प्राप्त न होने से विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में दिक्कत पैदा हो गई है, इसके लिए पूरी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है। कहा कि व्यक्तिगत फार्म भरने की तिथि में भी बदलाव होना चाहिए।

सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक दीपक तिवारी ने कहा कि कुमाऊं यूनिवर्सिटी के हमेशा ऐसे ही हाल रहे हैं। अंकपत्र समय पर नहीं मिलते, अंकपत्रों में त्रुटियां रहती हैं लेकिन सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाते। कहा कि जल्द मार्कशीट नहीं मिलती हैं तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पुतला दहन में जिला सचिव कमल कोटिया, संगठन मंत्री अशोक लुंठी, नगर उपाध्यक्ष सौरभ सामंत, मुकेश जोशी, शुभम बिष्ट, अजय लुंठी, कपिल भट्ट, हेमंत वर्मा, अनिल कुमार, राहुल सिंह, मनोज बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed