फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anganwadi workers protest against five-point demands

Pithoragarh News: पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest against five-point demands
तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिकाएं आदि। संवाद
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/टनकपुर। जिले की आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन ने पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी से संबधित कई कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। प्रदर्शन करने वालों में कविता देवी, पुष्पा देवी, हेमा जोशी जानकी देवी, कमला देवी, राधा देवी, कलावाती देवी, हेमा देवी, माया देवी, चंद्रा देवी, नीलावती देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार पर रहीं। बाराकोट में आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा और बाराकोट ब्लाॅक अध्यक्ष दमयंती वर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार जारी रखा। वहां सीता देवी, रेनू अधिकारी, आशा देवी, हेमा जोशी, लीला जोशी, दुर्गा बिष्ट, लक्ष्मी देवी, गोदावरी देवी, योगिता जोशी, नीरू जोशी, गंगा माहरा, हंसी जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष नीमा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में शांति मेहता, बबीता गहतोड़ी, संतोषी बोहरा, हीरा भट्ट, भगवती बिष्ट, गीता जोशी, भागीरथी, जानकी, हीरा लडवाल, सावित्री, विमला बोरा आदि शामिल रहीं।
इधर टनकपुर में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर जिलाध्यक्ष मीना बोहरा, ब्लाॅक अध्यक्ष गीता चंद के नेतृत्व में धरना दिया। बाद में सीएम को ज्ञापन भेजा। वहां गोविंदी पंत, जानकी महर, गायत्री पंत, दीपा देवी, सुमित्रा परगांई, ललिता परगांई, ममता देवी, निर्मला बोहरा, विमला चौड़ाकोटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

--
मुनस्यारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया ने समर्थन दिया है। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय मुनस्यारी पहुंचीं। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लाॅक अध्यक्ष नीमा निखुर्पा ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ये हैं मांगें
600 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए दिया जाए।
सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये दिए जाएं।
टेक होम राशन ढुलान को केंद्र तक पहुंचाने की धनराशि दी जाए।
पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन और रिचार्ज के लिए धन दिया जाए।
विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed