{"_id":"580511964f1c1bf132702eba","slug":"anganwadi-centers-failed-to-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
नहीं खुल सके आंगनबाड़ी केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के तेवर लगातार उग्र होते जा रहे हैं। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर धरना दिया गया। मुनस्यारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा है कि यदि सरकार उनकी समस्या हल नहीं करती तो चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष देवेश्वरी देवी के नेतृत्व में निकले जुलूस के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगे। आंगनबाड़ी वर्करों के आंदोलन को भाजपा नेता जगत मर्तोलिया और गोकर्ण मर्तोलिया ने भी समर्थन दिया और वह जुलूस में शामिल हुई। जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष दीपा पांडे के नेतृत्व में धरना जारी रहा।
विज्ञापन