फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   An unknown vehicle in Pipli ransacked, killed

पीपली में अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को रौंदा, मौत

Mon, 18 Feb 2019 11:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 18 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle in Pipli ransacked, killed
पिथौरागढ़ में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : पिथौरागढ़
 पीपली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। सोमवार सुबह ग्रामीण का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पीपली के डौड़ा गांव निवासी भवान सिंह पुत्र डंबर सिंह उम्र 58 वर्ष को रविवार रात गांव के समीप ही अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। देर रात में हुई इस घटना का किसी को पता नहीं चला। सोमवार की सुबह भवान सिंह का लहूलुहान शव सड़क किनारे पड़ा देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अस्कोट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अस्कोट से पुलिस कर्मी पीपली पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण का शव लेकर पिथौरागढ़ पहुंचे हेड कांस्टेबल महेश सिंह और देवेंद्र ने बताया कि वाहन से शव के पैर कुचले हैं। इधर इस घटना से पूरे पीपली क्षेत्र में लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


 लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाकर दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक भवान सिंह की चार बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। पत्नी के निधन के बाद वह डौड़ा गांव में अकेले रहते थे। मृतक भवान सिंह के दामाद सत्येंद्र सिंह और अर्जुन ने बताया कि मंगलवार को पीपली की काली नदी में अंतिम संस्कार करने के बाद थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु का कहना है कि  इस मामले में अस्कोट थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ग्रामीण को कुचलने वाले वाहन को ट्रेस किया जा रहा है। कुछ जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed