फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   An elderly man standing with a bike parked on the roadside was hit by a car, died

Pithoragarh News: सड़क किनारे खड़ी बाइक के साथ खड़े बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 19 Jan 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
An elderly man standing with a bike parked on the roadside was hit by a car, died
मुनस्यारी के बर्नियागांव में इसी कार ने मारी सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के सेला बर्नियांगांव में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारकर दी। हादसे में बाइक के पास खड़े एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पांच कार सवाल बच्चे घायल हो गए। बुजुर्ग बाइक के पास खड़े थे लेकिन बाइक उनकी नहीं थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कार संख्या यूके 05टीए4148 मुनस्यारी से मदकोट की ओर बरनियां गांव होते हुए जा रही थी। इस दौरान सेला नामक स्थान पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और समीप खड़े नारायण सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी धामी कूड़ा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक और नारायण सिंह हवा में उछलकर 25 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से कार के अनियंत्रित होने से कार सवार बर्नियागांव निवासी माही (16), दिया (13), तनुजा (14), तिलक (12) युवराज कुमार (13) घायल हो गए। गांव के इन सभी बच्चों को चालक अपने साथ गांव की ओर ले जा रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बच्चों को मुनस्यारी सीएचसी भेजा। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी मुनस्यारी भेज दिया है। हादसे के बाद धामी कूड़ा गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि कार को कैलाश कुमार चला रहा था। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी से कार्रवाई करने की मांग की है। मुनस्यारी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed