{"_id":"5a70a4894f1c1b89268b7596","slug":"an-annoyed-cut-in-the-looted-ward-broke-out-on-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुंठ्यूड़ा वार्ड में अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुंठ्यूड़ा वार्ड में अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती के खिलाफ पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुंठ्यूड़ा वार्ड में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज लोगों ने विद्युत वितरण खंड के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही हालात नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को एनएसयूआई जिला महासचिव राहुल लुंठी के नेतृत्व में वार्डवासी सिल्थाम तिराहे पर एकजुट हुए। जोरदार प्रदर्शन के साथ ही वितरण खंड के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आए दिन घंटों की अघोषित कटौती से जीना मुश्किल हो गया है। दिन-रात बिजली की आंखमिचौली चलती रहती है।
विज्ञापन
इससे छोटे व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। घरेलू काम पर असर पड़ रहा है। इस दौरान कमल भंडारी, अंकित चड्ढा, मुकेश धामी, कुनाल लोहनी, रितिक रजवार, रोहित पटियाल, मुकुल लुंठी, मनोज आदि थे।
विज्ञापन