{"_id":"64037f63bc92a08f2d081026","slug":"amrit-mahotsava-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-72457-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: काव्या को हस्तलेखन, रंग भरो में मिला देश में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: काव्या को हस्तलेखन, रंग भरो में मिला देश में तीसरा स्थान
Sat, 04 Mar 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुई प्रतियोगिताओं में गुरुकुल इंटरनेशनल की छात्राओं ने देश में सीमांत का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा काव्या कठायत को हस्तलेखन और रंग भरो प्रतियोगिता में पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्कूल की तीन अन्य छात्राओं कक्षा तीन की रिया खड़ायत, सातवीं कक्षा की सायना लोहिया और आठवीं कक्षा की सपना भट्ट को उनके बेहतरीन कार्य के लिए कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही कक्षा छह की दीपाली और दसवीं की छवि चंद को कला गौरव से सम्मानित किया गया है।
विद्यालय के प्रबंधक रमेश जोशी ने कहा कि छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिलना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और उनकी शिक्षक हेमलता अवस्थी को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि उक्त कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका पुष्पा मर्तोलिया को भी आदर्श शिक्षक का पुरस्कार मिला है।