फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amlaghat pumping scheme will supply water to the medical college.

Pithoragarh News: आंवलाघाट पंपिंग योजना से मेडिकल कॉलेज को होगी जलापूर्ति

Thu, 29 May 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Amlaghat pumping scheme will supply water to the medical college.
आंवलाघाट में बनकर तैयार हुआ पंपिंग योजना का चौथा कुंआ। संवाद
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पंपिंग योजना से मेडिकल कॉलेज को जलापूर्ति होगी। वहीं इस योजना से नगर में आधा एमएलडी अतिरिक्त पानी पहुंचेगा। आंवलाघाट में इसके लिए चौथा कुंआ बनकर तैयार हो चुका है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के बजट से जल निगम ने यह योजना धरातल पर उतारी है। इसमें दोनों संस्थाओं का धन बचा है।
विज्ञापन

चंडाक के मोस्टमानू में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए अब तक पानी की कोई योजना नहीं है। नगर के लोगों की प्यास बुझाने वाली आंवलाघाट पेयजल योजना के पानी का मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में उपयोग हो रहा है। हर रोज 20 हजार लीटर पेयजल निर्माण कार्य में उपयोग में लाने से आए दिन नगर में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। अब नगर के लोगों की यह समस्या जल्द दूर होगी तो मेडिकल कॉलेज में भी पर्याप्त पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिले 1.25 करोड़ रुपये से जल निगम ने इस समस्या को दूर करने के लिए आंवलाघाट में चौथा कुंआ बनाया है। इससे एक एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी। आधा एमएलडी मेडिकल कॉलेज तो आधा एमएलडी पानी नगर में पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग का बचेगा धन
पिथौरागढ़। दरअसल आंवलाघाट पेयजल योजना की लाइन निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से होकर गुजरती है। आंवलाघाट में बने चौथे कुंए से इसी लाइन से होते हुए पानी मेडिकल कॉलेज पहुंचेगा। ऐसे में चिकित्सा शिक्षा विभाग का पाइपलाइन का पूरा खर्च बचेगा और नगर में भी अतिरिक्त पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिलेगी।

कोट
आंवलाघाट में चौथे कुंए का निर्माण पूरा कर लिया है। जल्द ही इससे मेडिकल कॉलेज में जलापूर्ति शुरू होगी। इस योजना का नगर के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। - रंजीत धर्मसक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed