फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ambedkar Jayanti celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती

Sun, 14 Apr 2019 10:52 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 14 Apr 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti celebrated with pomp
डीडीहाट में डा. आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
 जिलेभर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त संयोजन समिति के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के लोगों ने शहर में भव्य झांकी निकाली।
विज्ञापन


आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला पंचायत सभागार में समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद कोहली ने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सुदर्शन टम्टा, डीआर राज, गजेंद्र सिंह बौद्ध, महेश मुरारी, गोपाल दत्त सती, हरिनंदन बाल्मीकि, राजेश कुमार, अशोक कुमार, गिरीश प्रसाद, आरती गौतम, उमा मुरारी, डॉ. सरस्वती कोहली, मुन्नी टम्टा आदि ने विचार रखे। संचालन कैलाश नाथ ने किया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, बहादुर सिंह सामंत, प्रकाश देवली, शाहबाज खान, ऋषेंद्र महर आदि की मौजूदगी में आंबेडकर जयंती मनाई गई। आरंभ संस्था ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच निबंध, भाषण, कविता, कहानी प्रतियोगिता कराई। आयोजन में स्नेहा, अंशिका, आकांक्षा, अमित, दीपक, आशीष, विकास, जगदीश, रजत, मयंक, अभिषेक, मुकुल, महेंद्र, राकेश, तरुण, नितिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गंगोलीहाट में बाबा साहेब आंबेडकर के अनुयायियों ने नगर में रैली निकाली। बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य
अतिथि विधायक मीना गंगोला, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। गोकुल गंगोला, दर्पण कुमार, डॉ. मोहन आर्या, नंदन राम, सूर्य प्रकाश कालाकोटी आदि मौजूद थे।

 बेड़ीनाग में गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली। जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में अनिल ह्यूमन, डीआर टम्टा, पीआर कोहली, सुरेश टम्टा, नवीन कुमार, भीम कुमार, हरि प्रसाद लोहिया, सुरेंद्र ग्वासीकोटी आदि मौजूद थे।  


डीडीहाट में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, राजेंद्र बोरा, ललित चुफाल, कैलाश खोलिया, सुजाता देवी, काशी राम गौतम, मुख्य संयोजक भूपेन्द्र आर्या, सत्यदेव आर्या, रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed