फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amazing. boxers. Uttarakhand, Babita reached. quarter final.

Pithoragarh News: उत्तराखंड के मुक्केबाजों का कमाल, बबीता पहुंची क्वार्टर फाइनल में

Sun, 02 Feb 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Amazing. boxers. Uttarakhand, Babita reached. quarter final.
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में दूसरे दिन हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मुक्केबाजों ने कमाल किया। पांच में से चार मुक्केबाजों ने अपने पंच से विपक्षियों को धराशायी किया जबकि अपना मुकाबला गंवाकर एक महिला मुक्केबाज प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रदेश की मुक्केबाज ने अपना दूसरा मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 14 जबकि महिला वर्ग के 13 बाउट खेले गए। दूसरे दिन 28 पुरुष और 26 महिला सहित कुल 54 मुक्केबाज रिंग में उतरे। अपने पंच का दम दिखाते हुए 27 मुक्केबाजों ने अगले चक्र में प्रवेश किया जबकि अन्य को निराश होकर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा दिन मेजबान उत्तराखंड के मुक्केबाजों के नाम रहा और इनके पंच की आंधी में विपक्षी ढेर हो गए। 71 किलो भार वर्ग में प्रदेश के मुक्केबाज नीरज पुजारी ने रिंग में उतरे दादर नागर हवेली के नितेश कुमार को 4-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 92 किलो से अधिक भार वर्ग में भी उत्तराखंड के नरेंद्र के पंच विपक्षी हरियाणा के हर्ष कुमार पर भारी पड़े। नरेंद्र ने हर्ष को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। महिला वर्ग में भी उत्तराखंड की मुक्केबाज बेटियों ने कमाल किया।
66 किलो भार वर्ग में काजल ने कर्नाटक की गजल मारिया मैथ्यू को नाकआउट मुकाबले में हराकर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया। दूसरे दिन सबकी निगाह उत्तराखंड की मुक्केबाज बबीता बिष्ट पर टिकी रहीं। पहले दिन जीतने के बाद 75 किलो भार वर्ग में दूसरे दिन भी रिंग में उतरी बबीता के पंचों की आंधी में उड़ीं राजस्थान की श्वेता को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
बबीता ने अपना दूसरा मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। चारों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रदेश को पदक दिलाने की उम्मीद बढ़ा दी हैं। संवाद
-
मुद्रिका हुईं प्रतियोगिता से बाहर
पिथौरागढ़। 57 किलो भार वर्ग में नैनीताल की मुद्रिका खुशी का मुकाबला राजस्थान की अंजू से हुआ। इस मुकाबले में अंजू के पंच मुद्रिका पर भारी पड़े और उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। अंजू प्रतियोगिता से बाहर हो गईं और उनका प्रदेश को पदक दिलाने का सपना अधूरा रह गया। संवाद
-
बबीता ने जीता अगला मुकाबला तो पदक पक्का
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की और पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली बबीता ने प्रदेश को पदक दिलाने की उम्मीद बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए कि उन्होंने दो लगातार मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। यदि वह यह मुकाबला जीतेगी तो सेमीफाइनल में प्रवेश कर प्रदेश के नाम पदक पक्का कर लेंगी। हालांकि बबीता का कहना है कि उनका लक्ष्य प्रदेश को गोल्ड दिलाना है। वह सेमीफाइनल नहीं फाइनल को लक्ष्य मानकर कड़ी मेहनत कर रही हैं। संवाद
-
बगैर भिड़े जीत गए सर्विसेज के लक्ष्य
पिथौरागढ़। सर्विसेज के लक्ष्य चहर बगैर विपक्षी से भिड़े ही जीत गए। दरअसल नौवीं बाउट की समाप्ति से पहले ही 10 वीं बाउट के मुक्केबाज सर्विसेज के लक्ष्य चहर और हरियाणा के अशिश कुमार को तैयार रहने के लिए कहा गया। नौवीं बाउट खत्म हुई तो दोनों को रिंग में उतरने के लिए बुलाया गया। सर्विसेज के लक्ष्य तो रिंग में पहुंच गए लेकिन अशिश तय समय पर नहीं पहुंचे। ऐसे में निर्णायकों ने बाई देकर लक्ष्य को विजेता घोषित कर दिया। अशिश को बगैर रिंग में उतरे ही प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। संवाद
-
लक्ष्य चहर(सर्विसेज) अशिश कुमार(हरियाणा)
पुरुष वर्ग के मुकाबलों का परिणाम
भार वर्ग जीते हारे अंतर 51 चंग्लेंबा सिंह(मणिपुर) निखिल भूया(झारखंड) 5-0
51 मो. आरिफ(जम्मू कश्मीर) किरन रुपिनी(तिरुअनंतपुरम) नाकआउट
57 लखबीर लांबा(हरियाणा) रोशन सैनी(राजस्थान) 5-0
57 विश्वास लिंबो(सिक्किम) एस साहिल(छत्तीसगढ़) 3-1
63.5 आकाश साहू(छत्तीसगढ़) बदोनकूपर सिन्हा(मेघायल) 4-1
63:5 शशांक प्रधान(दिल्ली) लालनूजिरा पैल्तू(मेघालय) 4-1
71 अभिनव सैकिया(आसाम) निखिल नायक गोनकर(गोवा) 5-0
71 नीरज पुजारी(उत्तराखंड) हितेष कुमार(दादर नागर हवेली) 4-1
80 लक्ष्य चहर(सर्विसेज) अशिश कुमार(हरियाणा) 5-0
80 ध्रुव सिंह(दिल्ली) अभिशेष अवहद(महाराष्ट्र) बाई
92 पारस(मध्य प्रदेश) सचिन महतो(गुजरात) नाकआउट
92 स्वान गिल(चंड़ीगढ़) मोहम्मद सोहेल(तेलंगाना) नाकआउट
92 से अधिक नरेंद्र(उत्तराखंड) हर्ष कुमार(हरियाणा) 5-0
92 से अधिक गौरव चौहान(सर्विसेज) अनिरुद्ध बघेला(गुजरात) नाकआउट
-
महिला वर्ग के मुकाबलों का परिणाम
भार वर्ग जीते हारे अंतर
50 कल्पना(हरियाणा) संजना चौधरी(गुजरात) 5-0
50 अंजना ठाकुर(हरियाणा) मैडम रोजमैरी(महाराष्ट्र) 4-3
54 चेतेंसी साह(महाराष्ट्र) संध्या रानी दास(उड़ीसा) नाकआउट
54 हेतल दामा(गुजरात) सुनीता(हिमाचल प्रदेश) 5-0
57 आरती मेहरा(छत्तीसगढ़) आशिया बानो(लद्दाख) 5-0
57 माही लांबा(मध्य प्रदेश) निकिता कुमारी(बिहार) नाकआउट
60 अंजू(राजस्थान) मुद्रिका खुशी(उत्तराखंड) 3-0
60 मेनका देवी(हिमांचल प्रदेश) पीएस गिरजा(तमिलनाडू) नाकआउट
66 काजल(उत्तराखंड) गजल मार्या मैथ्यू(केरला) नाकआउट
66 मंजू बांबोरिया(मध्य प्रदेश) प्रेमा अनगुमू भूटिया(सिक्किम) नाकआउट
75 बबीता बिष्ट(उत्तराखंड) श्वीता(राजस्थान) 4-1
75 लवनीना बोरगोन(आसाम) पूजा रानी(हरियाणा) 5-0
75 रेनू(नागालैंड) गुणानिधि(तेलंगाना) नाकआउट
-
बोले मुक्केबाज
हमारे प्रदेश में मुक्केबाजी हो रही है इसके लिए पहले से ही तैयारी है। निश्चित तौर पर हम बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश को पदक दिलाएंगे। सोने पर नजर है। - नीरज पुजारी।
-
हमें अपने प्रदेश का गौरव बढ़ाना है यही लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगिता में पहुंचे हैं। कड़ी मेहनत की है। निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी और अपने प्रदेश को पदक दिलाएंगे। - नरेंद्र।
-
हर प्रदेशवासी का पूरा सहयोग मिल रहा है और उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। उनकी अपेक्षा भी हमसे कम नहीं हैं। हम प्रदेश के लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए जी-जान से जुटे हैं। सोना जीतना लक्ष्य है। - काजल।
-
दो जीत मिलने से हौसला बढ़ा है। पूरी उम्मीद है कि हम अपने प्रदेश के लिए पदक अवश्य जीतेंगे। प्रदेश के हर व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। - बबीता बिष्ट।
-
फोटो-01 पीटीएच 23 पी-नीरज पुजारी।
फोटो-01 पीटीएच 24 पी-नरेंद्र।
फोटो-01 पीटीएच 25 पी-काजल।
फोटो-01 पीटीएच 26 पी-बबीत बिष्ट।
फोटो-01 पीटीएच 27 पी-पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विपक्षी हरियाणा के हर्ष कुमार पर पंच जड़ते उत्तराखंड के मुक्केबाज हर्ष। संवाद 92

फोटो-01 पीटीएच 28 पी-पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दादर नागर हवेली के नितीश कुमार पर प्रहार करते उत्तराखंड के मुक्केबाज नीरज पुजारी। संवाद 71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed