{"_id":"626c330fb9147663c335ebce","slug":"amarujala-health-abhiyan-for-covid-vaccination-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4609710104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की रफ्तार बेहद धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की रफ्तार बेहद धीमी
Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:18 AM IST
सार
जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का काम धीमा है। स्वास्थ्य विभाग को शासन ने इस आयु वर्ग के 16307 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीकाकरण लगाने की रफ्तार बेहद धीमी है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पहली डोज लगाने का काम 91.4 फीसदी हो पाया है जबकि 5.60 फीसदी बच्चों को ही दूसरी डोज लगी है। आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त होने से स्कूलों में किया जा रहा टीकाकरण कार्य भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का काम धीमा है। स्वास्थ्य विभाग को शासन ने इस आयु वर्ग के 16307 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था। इसमें से विभाग अभी 10911 बच्चों को ही कोर्बेवैक्स की पहली डोज लगा पाया है जबकि 914 बच्चों को दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 26126 बच्चों को कोविड का टीका लगाया जाना बाकी था। इनमें से कुल 23127 को पहली डोज लगाई गई है जबकि दूसरी डोज 16872 को ही लग पाई है जबकि 35 फीसदी को दूसरी डोज लगनी बाकी है।
विज्ञापन
18 से अधिक आयु वर्ग का लक्ष्य से अधिक टीका
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 18 से अधिक आयु वर्ग के युवाओं का टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक कर दिया है। विभाग को 321534 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। विभाग ने 327594 को पहली डोज तो 339555 को दूसरी डोज लगा दी है।
विज्ञापन
29 फीसदी को लगी एहतियाती डोज
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 29 फीसदी लोगों को कोविड की एहतियाती डोज लगाई है। विभाग को शासन से 70733 लोगों को एहतियाती डोज लगाने का लक्ष्य मिला था। इसमें से 21195 लोगों को टीका लग चुका है।
स्वास्थ्य कर्मियों को हटाने से आ रही दिक्कतें
पिथौरागढ़। कोविड काल में आउटसोर्स के माध्यम से लगाए गए 67 स्वास्थ्य कर्मियों को मार्च में हटाने से टीकाकरण में दिक्कतें आ रहीं हैं। मार्च में सभी कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया था। इनमें से अधिकतर कर्मी जिला मुख्यालय में तैनात थे। इस कारण नगर में बनाए गए टीका केंद्रों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही है। इसी तरह से स्टाफ की कमी के कारण सभी स्कूलों में स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में केवल सेशन साइट पर ही टीकाकरण हो रहा है।
पांच से 12 साल तक के 10 हजार बच्चे
पिथौरागढ़। जिले में पांच से 12 साल तक के बच्चों की संख्या लगभग 10 हजार है। अब इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग को इस आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत ने बताया कि इस समय 12 से अधिक उग्र के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्य कर रहा है। लोगों को भी टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करना चाहिए। 12 से अधिक आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। पांच से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए भी गाइडलाइन के अनुसार तैयारी की जाएगी। - डॉ. मदन बोनाल, एसीएमओ, पिथौरागढ़।
छोटे बच्चों के टीकाकरण के लिए अभी करना होगा इंतजार
चंपावत। चंपावत जिले में पांच साल से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण चंपावत जिले में फिलहाल शुरू नहीं हुआ है। ये टीकाकरण कब शुरू होगा, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। न तो कोई आदेश आया और न ही अभी कोई तैयारी हुई है।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि चंपावत जिले में पांच साल से 12 साल तक के बच्चों के कोविड से बचाव के टीके को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के आदेश मिलने के बाद टीकाकरण किया जाएगा। विभाग के पास फिलहाल इस आयु वर्ग के बच्चों की संख्या का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। विभाग का कहना है कि आंकड़ा जुटाया जा रहा है लेकिन विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक पांच से 12 वर्ष आयु समूह के बच्चों की कुल संख्या 15 हजार से अधिक बताई गई है।
12 साल से 17 साल तक के 75 प्रतिशत बच्चों का हुआ टीकाकरण
चंपावत। 12 साल से 17 साल तक के बच्चों के टीकाकरण तेज गति से चल रहा है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ग में 18849 (74.79 प्रतिशत) बच्चों को टीके लग चुके हैं। आजकल परीक्षा की वजह से टीकाकरण की गति में थोड़ी कमी आई है।
चंपावत जिले के टीकाकरण के आंकड़े
श्रेणी लक्ष्य उपलब्धि (पहली, दूसरी खुराक संख्या और प्रतिशत)
हेल्थवर्कर 2308 2253 (97.62) 2305 (99.87)
फ्रंट लाइन वर्कर 8184 7573 (92.53) 7416 (97.93)
18 से 44 वर्ष 115136 111830 (97.13) 98728 (88.28)
45 से अधिक उम्र 65327 72483 (110.95) 72577 (100.13)
15 से 17 वर्ष 15516 12841 (82.76) 8130 (52.40)
12 से 14 वर्ष 9684 6008 (62.04) 989 (10.21)